Skip to main content

Who is kaal

अध्याय 11 श्लोक 32 में पवित्र गीता बोलने वाला प्रभु कह रहा है कि ‘अर्जुन मैं बढ़ा हुआ काल हूँ। अब सर्व लोकों को खाने के लिए प्रकट हुआ हूँ।‘ 
पवित्र गीता जी के ज्ञान को यदि श्री कृष्ण जी बोल रहे होते तो यह नहीं कहते कि अब प्रकट हुआ हूँ। 
श्री कृष्ण जी काल नहीं थे, उनके दर्शन मात्र से मनुष्य, पशु (गाय आदि) प्रसन्न होकर श्री कृष्ण जी के पास आकर प्यार पाते थे।
काल कोई और शक्ति है। वह श्री कृष्ण जी के शरीर में प्रेतवत प्रवेश करके पवित्र श्रीमद्भगवत गीता जी के ज्ञान रूप में चारों पवित्र वेदों का सार बोल गया। 
काल की एक हजार भुजाऐं हैं। श्री कृष्ण जी श्री विष्णु जी के अवतार थे, जिनकी चार भुजाऐं हैं। 
अध्याय 11 श्लोक 21 व 46 में अर्जुन कह रहा है कि भगवन् ! आप तो ऋषियों, देवताओं तथा सिद्धों को भी खा रहे हो, जो आप का ही गुणगान कर रहे हैं। हे सहस्त्राबाहु अर्थात् हजार भुजा वाले भगवान ! आप अपने उसी चतुर्भुज रूप में आईये। मैं आपके विकराल रूप को देखकर धीरज नहीं कर पा रहा हूँ।
अध्याय 11 श्लोक 47 में पवित्र गीता जी को बोलने वाला प्रभु काल कह रहा है कि ‘हे अर्जुन यह मेरा वास्तविक काल रूप है, जिसे तेरे अतिरिक्त पहले किसी ने नहीं देखा था।‘
कौरवों की सभा में विराट रूप श्री कृष्ण जी ने दिखाया था तथा यहाँ युद्ध के मैदान में विराट रूप काल ने दिखाया था। 
पवित्र गीता जी को बोलने वाला काल (ब्रह्म-ज्योति निरंजन) है, न कि श्री कृष्ण जी। क्योंकि श्री कृष्ण जी ने पहले कभी नहीं कहा कि मैं काल हूँ तथा बाद में कभी नहीं कहा कि मैं काल हूँ।

Comments

Popular posts from this blog

Somvar2020 [Hindi]: क्या शिव पूजा से मोक्ष संभव है? जानिए Sawan Somvar 2020 के बारे में विस्तृत व वास्तविक जानकरी, जैसे क्या Om Namah Shivay या हर हर महादेव Mantra के जाप से मोक्ष संभव है?, क्या Vrat करना श्री भगवत गीता जी के अनुसार सही है या इससे मुक्ति संभव है? Sawan Somvar 2020 Hindi: आज पाठक गण जानेंगे सावन के पावन महीने या Sawan Ka Pahala Somvar के पूजा पाठ, कर्मकांड और तैयारियों के बारे में और जानेंगे सनातन संस्कृति में मास, तिथि, वार और यह महीना भोलेनाथ को समर्पित क्यों होता है? क्या क्या Om namah shivay से या हर हर महादेव से मुक्ति संभव है? Sawan Somvar 2020-मुख्य बिन्दु (Headlines) •हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण मास पांचवा महीना होता है •संयोग से यह श्रावण महीना सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही समाप्त •6 जुलाई 2020 (पहला सोमवार) से लेकर 3 अगस्त 2020 (पाँचवा सोमवार) तक •हर सोमवार को शिवलिंग पर होगा जलाभिषेक और श्रद्धालु रखेंगे व्रत •देवी पार्वती ने इस महीने में की थी भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या •शिवजी ने सावन के महीने में ही किया था वि...

बाईबल

" बाइबल " में मना है मांसाहार " नमस्कार दोस्तों मैं आज आपके साथ बाइबल के कुछ पॉइंट साझा करना चाहता हूं जिसका प्रमाण है बाइबिल में, अवश्य पढ़ें। सृष्टि के रचयिता कबीर परमात्मा ऋग्वेद मण्डल नं 9 सूक्त 54 मंत्र 3 में लिखा है कि सूर्य के समान यानि जैसे सूर्य ऊपर विद्यमान है ऐसे पवित्र शीतल अमर परमेश्वर कबीर विश्व के सर्व लोकों के ऊपर के लोक में बैठा है, जो सर्व सृष्टि का रचनहार है। 🌏सर्व सृष्टि रचनहार कबीर परमात्मा आदरणीय गरीब दास जी को कबीर परमात्मा मिले थे, उन्होंने अपनी वाणीयों में अनेकों प्रमाण दिए हैं कि कबीर जी ही पूर्ण परमात्मा हैं, जिसने सर्व सृष्टि की रचना की। "गरीब, जल थल पृथ्वी गगन में बाहर भीतर एक। पूर्ण ब्रह्म कबीर है, अविगत पुरुष अलेख।" 🌏श्री गुरु ग्रंथ साहिब पृष्ठ 839, महला 1, राग राग बिलावलु, अंश 1 में श्री नानक जी ने अपनी अमर वाणी में कहा है कि परमात्मा ने स्वयं ही अपने हाथों से सर्व सृष्टि की रचना की है। आपे सचु कीआ कर जोड़ि। अंडज फोड़ि जोडि विछोड़।। धरती आकाश कीए बैसण कउ थाउ। राति दिनंतु कीए भउ-भाउ।। 🌏वेदों अनुसार सर्व सृष्टि रचन...

Special Diwali

#क्यों_और_कैसे_मनाते_हैं_दीवाली_का_त्यौहार ? दीवाली को त्यौहार रूप में कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। दीवाली से दो दिन पहले धनतेरस (लक्ष्मी पूजन) और दो दिन बाद भैया दूज (भाई बहन का एक-दूसरे के प्रति प्रेम प्रदर्शन) का दिन मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली 27 नवंबर, 2019 को मनाई जाएगी। #कार्तिक_अमावस्या #राम_जी इस दिन अपनी धर्मपत्नी सीता जी को बारह वर्ष रावण की कैद में रहने के बाद वापिस अयोध्या लेकर लौटे थे। लंकापति रावण ने सीता का अपहरण कर लिया था। राम जी ने हनुमान जी द्वारा संधि प्रस्ताव भेज कर सीता जी को लौटाने को कहा था परंतु दुष्ट रावण न माना। तब राम जी ने वानर सेना की मदद और मुनिंदर ऋषि जी के आशीर्वाद से रावण को युद्ध में मारकर सीता को जीता था। सीता को अयोध्या वापस लाने से पहले राम जी ने सीता की अग्निपरीक्षा ली थी जिसमें सीता जी पास हुई थीं। यह #त्रेतायुग की बात है जब राम जी सीता जी की परीक्षा लेकर अयोध्या लौटे थे तब तक वह दोनों चौदह बरस का वनवास भोग चुके थे। अयोध्या में उनके लौटने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी कि अयोध्या नगरी को अब उनका नरेश वापस मिलेगा। उनके घर लौटने...